आज भारतीय दो अलग -अलग विचारधाराओं द्वारा शाशित शोषित हो रहे हैं। उनके राजनीतिक आदर्श जो संविधान के प्रस्तावना में इंगित हैं वो स्वतंत्रता , समानता , और भाई -चारे को स्थापित करते हैं। और उनके धर्म में समाहित सामाजिक आदर्श इससे इनकार करते हैं।डा.आम्बेडकर

गुरुवार, 7 सितंबर 2017

महेन्द्र लोहिया बहुजन समस्या मेला राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित !

जालोर - महेन्द्र लोहिया बहुजन समस्या मेला राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित !


बहुजन समस्या मेला के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डा.RBS पुष्कर के निर्देशानुसार राजस्थान उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र लोहिया पुत्र मा.मंगलाराम
मु.पो.कुंपडास जिला नागौर को मनोनित किया जाता है |
प्रदेश अध्यक्ष भगवानाराम माण्डवला ने बताया कि महेन्द्र लोहिया को यह नियुक्ति उनके द्वारा समय - समय पर बहुजन हित मे किये जा रहे कार्यो , फुले , अम्बेडकरी विचारधारा को बहुजन समाज के घर-घर तक पहुंचाने मे किये जा रहे कार्यो को देखते हुए कि गई है |
माण्डवला ने बताया कि बहुजन समस्या मेला एक राष्ट्रीय संगठन है जो संपुर्ण देश मे बहुजनो पर हो रहे शोषण , उत्पीडन मे न्याय के लिए प्रतिबद्ध है |
महेन्द्र लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समस्त बहुजन हितैषी समवैचारिक संगठनो ने भी लोहियो को शुभकामनाए प्रेषित कर समाज हित मे सहयोग देने का आश्वान दिया है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें