पांव में कांटा चुभा तो वापस भेजा स्कूल
-----------------------------------------------------
--पूर्व राज्यमंत्री अचलारामजी मेघवाल का जन्म दिवस पर विशेष -1--
। वे अपनी उम्र के 66 बसंत देख चुके और गणना करे तो आज उन्हें अपने जीवन 24 हजार 106 दिन पूरे हुए हैं। इस दरम्यान पता नहीं उन्होंने कितने संघर्ष देखे और झंझावतों से पार पाया हैं। सत्ता सुख के बावजूद दिखावा उनसे कोसो दूर रहा। उनकी सादगी और ईमानदारी के आज भी हजारों लोग कायल हैं।
उन्होंने सात विधानसभा चुनाव लड़े और तीन बार विधायक चुने गए। एक बार आयुर्वेद राज्यमंत्री भी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश मंत्री जैसें संगठन के कई पदों पर भी रहे। वे कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के करीबी लोगों में से एक थे।
लेकिन बाद के दिनों में उन्हें भाजपा ने उन्हें किनारे कर दिया। अब सुखद बात यह हैं कि राजनीति की मुख्यधारा में धीरे-धीरे उनकी भागीदारी बढ़ती जा रही हैं। कहा जा सकता हैं कि उनके लिए 67 वां वर्ष शुभ होगा। पिछले दिनों पाली जिले से भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाने के लिए नाम पैनल में चला। लेकिन वे इस पार्टी के संस्थापक जिला महामंत्री और बाद में दूसरे जिलाध्यक्ष बनने का गौरव हासिल चुके हैं। इसलिए अब इनकी वरिष्ठता और अनुभवों के आधार पर कोई नई जिम्मेदारी तय की जा सकती हैं।
इस समय वे भारतीय जनता पार्टी के गौवंश विकास प्रकोष्ठ की राष्टिय कार्यकारीणी के सदस्य हैं। पिछले दिनों वे नई दिल्ली में राष्टिय कार्यकारीणी की बैठक में भाग लेकर लौटें हैं। लेकिन जो लोग इन्टरनेट के जमाने में वर्तमान नेताओं के बारे में ही जानते और समझते हैं। उन्हें श्री कैलाश मेघवाल के समकक्ष सन् 1977 में राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण करने वाले अचलारामजी मेघवाल के बारें में संभवतः ज्यादा जानकारी न हो।
इनके पिताजी वेलारामजी ने अश्लेषा नक्षत्र में इनके जन्म की वजह से नाम रख दिया अचलाराम। बाल्यावस्था में ही मॉं गुजर गई,तो सारा भारा पिताजी पर आ गया। तीन भाईयों में इस मझले बेटे को पिताजी बहुत स्नेह करते थे। लिहाजा चमड़े के व्यापारी पिताजी के साथ रहने और उनके क्रय-विक्रय हिसाब भी वे ही रखते थे।
नारलाई में जन्में मेघवाल की पढ़ाई-लिखाई अपने गांव में ही हुई। प्राइमरी कक्षा करते-करते वे अपने पिताजी के साथ रहने लगे। अक्सर मेवाड़ के चारभुजा,जनावद,धानीन और आसपास के गांवों में पैदल चलकर पहूॅंचना और रात रहना पड़ता था। इस चक्कर पढ़ाई छूटती गई। आज भी इनके पिताजी इन गांवों में ‘वेलादादा‘ के नाम से पहचाने जाते हैं। लेकिन एक दिन उनके पांव में कांटा चुभ गया तो पिताजी को काफी दर्द हुआ और अपने बेटे को वापस स्कूल में दाखिला दिला दिया। आठवीं कक्षा पास करने के बाद वे सादड़ी चले गए। वहॉं समाज कल्याण विभाग के अनुदानित छात्रावास में रहकर देवीचंद मायाचंद बोरलाईवाला उच्च माध्यमिक विद्यालय से सैकण्डरी और हायर सैकण्ड़री पास की। में पढ़ाई के बाद उनका चयन अध्यापक प्रषिक्षण के लिए हो गया।
उन्हें प्रशिक्षण केन्द्र शिवगंज आवंटित किया गया। वे शिवगंज तो गए लेकिन भारी बरसात हो गई। तब आवागमन के साधन भी आज के मुताबिक नहीं थे। तब वे कुछ दिन बाद ही घर लौटे और पैसों की कमी की वजह से चने खाकर गुजारा करना पड़ा।

(लगातार जारी हैं, टाइम लाइन पर नजर बनाए रखे.........)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें